नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी; पति गिरफ्तार

बिहार के रोहतास में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं इस अचानक हुए हादसे से मृतक महिला के मायके वाले सदमे है। परिवार में कोहराम मचा हुआ।

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, मामला रोहतास जिले के सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव का है। मृतक महिला की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। महिला की शादी 7 फरवरी को 2025 को सुजानपुर गांव के विवेक सिंह से हुई थी। घटना के संबंध में मृतक महिला के परिवार वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि प्रिया ने पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड कर ली। वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि मौत की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *