नए साल पर महंगाई का झटका, 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपये हुआ महंगा

नए साल के पहले ही दिन देशवासियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। 1 जनवरी 2026 से देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। नई दरों को लेकर कंपनियों ने गैस एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।

चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

ऑयल कंपनियों द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: 1691.50 रुपये (पहले 1580.50 रुपये)
  • मुंबई: 1642.50 रुपये (पहले 1531.50 रुपये)
  • कोलकाता: 1795 रुपये (पहले 1684 रुपये)
  • चेन्नई: 1849.50 रुपये (पहले 1793.50 रुपये)

दिसंबर में मिली थी राहत, जनवरी में बढ़ी कीमत

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। 1 दिसंबर से दिल्ली और कोलकाता में सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले नवंबर 2025 में भी सिलेंडर के दाम 5 रुपये कम किए गए थे।

दो महीने की कटौती के बाद तीसरे महीने बढ़ोतरी

लगातार दो महीनों तक राहत के बाद जनवरी में कीमतें बढ़ने से कारोबारियों को झटका लगा है। बढ़े हुए दामों का असर रोजमर्रा की जरूरतों और सेवाओं की लागत पर भी पड़ सकता है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा दरें इस प्रकार बनी रहेंगी—

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852 रुपये
  • चेन्नई: 868 रुपये

 

  • Related Posts

    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading