भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए नई राजधानी एक्सप्रेस सेवा 20 सितंबर से नियमित होगी

भागलपुर, 15 सितंबर 2025:अगरतला-दिल्ली तेजस राजधानी के बाद अब भागलपुर होकर एक और राजधानी एक्सप्रेस की नियमित सेवा 20 सितंबर से शुरू हो रही है। यह सायरंग-आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस है।

इस ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल रविवार को भागलपुर के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल के लिए हुआ। ट्रेन दिन के 2:10 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म नंबर 1 पर 5 मिनट ठहरकर आगे रवाना हुई। उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सायरंग से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई राजधानी एक्सप्रेस का समय सारणी:

  • यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और हर शुक्रवार सायरंग से शाम 4:30 बजे रवाना होगी।
  • अगले दिन (शनिवार) शाम 6:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। स्टेशन पर 5 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी।
  • जमालपुर: सुबह 7:10 बजे
  • पटना: रात 10:00 बजे, जमालपुर के बाद सीधे
  • तीसरे दिन (रविवार) सुबह 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इस ट्रेन से भागलपुर से आनंद विहार का सफर केवल 16 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन रविवार को शाम 7:50 बजे रवाना होगी और सोमवार को 11:05 बजे जमालपुर तथा 12:25 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

इस नई राजधानी एक्सप्रेस से बिहार के यात्रियों को राजधानी और अन्य बड़े शहरों तक तेज़ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।


 

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading