1756875370672

प्रयागराज, 3 सितंबर।मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) प्रयागराज और टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी (यूएसए) के वैज्ञानिकों ने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में एक अहम खोज की है। शोधकर्ताओं ने दो ऐसे प्रोटीन—टीबीएक्स-2 और एलएसडी-1—की पहचान की है, जो कैंसर की दवाओं को धीरे-धीरे निष्प्रभावी बना देते हैं।

शोधकर्ताओं की टीम

इस महत्वपूर्ण खोज में एमएनएनआईटी प्रयागराज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. गिरिजेश कुमार पटेल और टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास नंदना, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, सयानिका दत्ता और हामेद खेदमतगोजर शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित

इन शोधकर्ताओं का शोध पत्र हाल ही में अमेरिका के प्रतिष्ठित नेचर ग्रुप जर्नल ‘ऑन्कोजीन’ में प्रकाशित हुआ है। यह उपलब्धि न केवल कैंसर रिसर्च में नया अध्याय खोलेगी बल्कि भविष्य में प्रभावी इलाज विकसित करने की दिशा में भी मददगार होगी।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें