
पटना | नीट छात्रा मामले में रसूखदारों को बचाने के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को आक्रामक मूड में नजर आए। उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी के बयान को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और उन्हें ललकारा।
“मंत्री हो या बेटा, कोई नहीं बचेगा”
सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने किसी मंत्री या रसूखदार के शामिल होने की आशंका जताई थी।
- 24 घंटे का अल्टीमेटम: सम्राट ने कहा- “राबड़ी जी जनता के बीच नाम बताएं। मैं गारंटी देता हूं, चाहे वो कोई मंत्री हो या मंत्री का बेटा, नाम सामने आते ही 24 घंटे के अंदर उसे जेल में डाल दूंगा।”
“नाम नहीं बता रहीं, मतलब साक्ष्य छिपा रहीं”
सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी पर इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
- उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी खुद बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।
- बड़ा आरोप: गृह मंत्री ने कहा, “अगर उन्हें नाम पता है और वो नहीं बता रही हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वो साक्ष्य (Evidence) छिपा रही हैं और अपराधियों को बचाना चाहती हैं।”


