लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता, शुरुआत फाउल से की

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शुक्रवार देर रात गोल्ड मेडल जीता। स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में खेली जा रही प्रतियोगिता में नीरज की पहली कोशिश फाउल रही। उन्होंने 5वें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंका और इसी स्कोर ने उन्हें गोल्ड मेडल दिला दिया।

दूसरे नंबर पर रहे जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.03 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता। चेक रिपब्लिक के जैकुब वादलेज तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 86.13 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

नीरज का यह इस साल यानी 2023 में दूसरा गोल्ड मेडल है। वे मई में दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।नीरज का यह 8वां इंटरनेशनल गोल्ड मेडल है। इससे पहले नीरज एशियन गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, ओलिंपिक्स और डायमंड लीग में भी गोल्ड जीत चुके हैं।

मुरली श्रीशंकर मेडल नहीं जीत सके
नीरज के अलावा एक अन्य भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भी डायमंड लीग में हिस्सा लिया। उन्होंने शुरुआती 5 कोशिशों में 7.75, 7.63, 7.88, 7.59 और 7.66 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन ये स्कोर मेडल जीतने के लिए काफी नहीं रहा, वह पांचवें नंबर पर रहे।

  • Related Posts

    एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *