NED Vs BAN: नीदरलैंड को मिली वर्ल्ड कप 2023 की दूसरी जीत, सेमी फाइनल की रेस से बाहर हुई बांग्लादेश!

वर्ल्ड कप 2023 का 28वां मुकाबला शनिवार को नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट की अपनी दूसरी सफलता हासिल करने में कामयाब रही। वहीं बांग्लादेश की टीम को पांचवीं शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है। इसके साथ ही शाकिब अल हसन एंड कंपनी का सेमी फाइनल में पहुंचने का सपना भी लगभग ध्वस्त हो गया है। अब उन्हें कोई करिश्मा ही सेमी फाइनल का टिकट दिला सकता है।

ईडन गार्डन्स में नीदरलैंड द्वारा मिले 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम 42.2 ओवरों में 142 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर मेहदी हसन मेराज रहे। उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 40 गेंदों का सामना किया। इस बीच 87.50 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं एक छक्का निकला।

विपक्षी टीम की तरफ से पॉल वैन मीकेरेन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7.2 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 23 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की। उनके अलावा बास डी लीडे ने दो और आर्यन दत्त, लोगन वैन बीक और कॉलिन एकरमैन ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।

229 रन बनाने में कामयाब हुई थी नीदरलैंड:

इससे पहले ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 50 ओवरों में अपने पुरे विकेट खोते हुए 229 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 68 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा वेस्ले बर्रेसी ने 41 गेंद में 41 और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 61 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।

इस्लाम, तस्कीन, रहमान और हसन ने चटकाए दो-दो विकेट:

बांग्लादेश की तरफ से शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन क्रमशः दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इनके अलावा कैप्टन शाकिब अल हसन ने एक सफलता प्राप्त की।

  • ये भी पढ़े..

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से होगी भिड़ंत

    Share Add as a preferred…

    ‘बताओ कहां मारूं?’… नेमार ने पेनल्टी से पहले गोलकीपर को दिया करारा जवाब, फिर उंगली दिखाकर कहा- ‘Not to me!’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *