भागलपुर परबत्ती काली मंदिर के पास दो युवक ने स्कूल वाहन रोक कर चालक को मारकर बुरी तरह किया घायल

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत परबत्ती काली स्थान के पास दो युवक गोलू शर्मा और आदित्य शर्मा ने कपिल देव मंडल के पुत्र प्रवीण कुमार को रोका और दोनों ने मिलकर लोहे के रोड से बुरी तरह मारते हुए उसे घायल कर दिया इतना ही नहीं गोलू शर्मा के पूरे परिवार ने मिलकर प्रवीण को जमकर पिटाई कर दी, प्रवीण स्कूल वाहन चालक है.

वह बच्चों को उसके घर से छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था , इसी दरमियान यह हादसा हुआ ,वहीं प्रवीण ने बताया की हम स्कूल वाहन लेकर जा रहे थे तभी हमें गोलू शर्मा और आदित्य शर्मा ने रोका और मेरे से ब्राउन शुगर का 20 हजार रुपये डिमांड करने लगा लेकिन मैं कोई ब्राउन शुगर की बात नहीं जानता हूं पैसे नहीं देने पर मुझे सबों ने मिलकर बुरी तरह घायल कर दिया मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर विश्वविद्यालय थाना पहुंचा उसके बाद सदर अस्पताल अपने इलाज के लिए पहुंचा हूं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर-दुमका मार्ग पर जाम से लोग परेशान, वन-वे व्यवस्था लागू कराने की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *