प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी के विरोध में एनडीए का बिहार बंद, नवगछिया बाजार पूरी तरह रहा ठप

भागलपुर | 4 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए घटक दलों के आह्वान पर गुरुवार को नवगछिया बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से ही सड़कों पर एनडीए कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखी और दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कराए गए।

जदयू महिला प्रकोष्ठ की सचिव एवं गोपालपुर विधानसभा प्रभारी कुमारी अपर्णा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में मार्च किया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अपर्णा ने कहा कि “प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी बेहद निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं की इस तरह की बयानबाजी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

एनडीए कार्यकर्ताओं ने आम जनता से बंद का समर्थन करने की अपील की और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में रहा और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।


 

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: महागठबंधन के चार विधायक क्यों नहीं पहुंचे मतदान केंद्र? जानिए पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर पुलिस की ‘सुपर स्ट्राइक’! आरा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 11 मोटरसाइकिलों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading