मुजफ्फरपुर में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान आधी से ज्यादा कुर्सियां रही खाली

बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एनडीए के घटक दलों द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जमीनी स्तर पर  एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने,आपसी सामंजस्य बनाने और चुनावी वर्ष में मिलकर काम करने को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर में एनडीए कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया। जो एनडीए कार्यकर्ता के घटक दल भाजपा ,जदयू, लोजपा (आर) राष्ट्रीय लोक मोर्चा हम (से.) का संयुक्त कार्यक्रम था। जिसमें तमाम दलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।

लेकिन इस कार्यक्रम में कुर्सियां ही खाली नजर आई। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंच से एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधन के समय मैदान में आधा से अधिक कुर्सी खाली दिखाई दी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री और एनडीए घटक दल के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन कुर्सियां आधी से ज्यादा खाली थी।

  • Related Posts

    मवेशी बांधने के विवाद में ‘कत्ल’! लाठियों से पीट-पीटकर 55 वर्षीय सुबोध की हत्या; सन्हौला के खिरीडांर में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *