बिहार में एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगा:अमित शाह

पटना। देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में कहा कि बिहार में केवल सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं जीतना है। बिहार में हमें प्रचंड जीत हासिल करनी है, क्योंकि बिहार की जीत का संदेश पूरे देश में जाता है। मौर्यवंश से बिहार भारत पर राज करता आया है।

शनिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए शाह पटना एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक, सांसद, विधान पार्षद और राज्य व केंद्र में पार्टी कोटे के सभी मंत्रियों के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक की। साढ़े दस बजे रात तक चली इस बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि बिहार की जीत का संदेश पूरे देश में जाता है। इसलिए इस बार बिहार में हमें इतिहास रचना है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश त्रस्त था, तब बिहार से ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से देश को नई दिशा मिली थी। बिहार पहला राज्य है जहां से देश में गैर कांग्रेसी सरकार बननी शूरू हुई। गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के लिए हमें कार्यकर्ता बनकर चुनाव लड़ना है। पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मंत्री, विधायक बनकर चुनावी मैदान में नहीं जाना है। उन्होंने लोगों से गिले-शिकवे मिटाकर चुनावी मैदान में जाने का संदेश दिया। कहा कि एनडीए का कोई भी प्रत्याशी हो, उसे जिताना है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *