NDA की एकजुटता दिखी सेंट्रल हॉल में—नीतीश के नाम पर सर्वसम्मति, सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने जताया भरोसा

बिहार विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में बुधवार को एनडीए की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों ने उनके नेतृत्व पर दोबारा भरोसा जताया।

सम्राट चौधरी ने रखा प्रस्ताव, विजय कुमार सिन्हा ने किया समर्थन

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे विजय कुमार सिन्हा ने समर्थन दिया। इसके अलावा विजेन्द्र यादव, राजू तिवारी, संजय पासवान, प्रफुल्ल मांझी और स्नेहलता समेत कई नेताओं ने भी प्रस्ताव के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर एक बार फिर विश्वास जताया है। उन्होंने इस जीत के लिए जनता और गठबंधन के सभी घटक दलों का आभार व्यक्त किया।

“महिलाओं ने दिलाया NDA को ऐतिहासिक समर्थन”—उपेन्द्र कुशवाहा

रालोजपा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत में महिलाओं का समर्थन निर्णायक रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के काम और पीएम मोदी की योजनाओं ने जनता में भरोसा पैदा किया, जिसका नतीजा एनडीए की प्रचंड जीत के रूप में सामने आया।
उन्होंने कहा कि पहली बार एनडीए के घटक दलों के बीच जमीनी स्तर पर प्रभावी समन्वय दिखा, जिससे जनता में एकजुटता का स्पष्ट संदेश गया।

युवाओं और महिलाओं में NDA के प्रति उत्साह—विजय चौधरी

जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि इस बार मतदान में महिलाओं की भागीदारी ने रिकॉर्ड बनाया है। महिलाएँ और युवा वर्ग एनडीए के प्रति उत्साहित हैं और उन्होंने विकास की नीति पर भरोसा जताया है।

बैठक के बाद नीतीश कुमार हुए राजभवन रवाना

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने सेंट्रल हॉल में पहुंचकर सभी विधायकों और नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
एनडीए के सभी नवनिर्वाचित विधायक इस बैठक में शामिल हुए और सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुना।

विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार राजभवन के लिए रवाना हुए, जहां वे राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…