‘बिहार विधानसभा उपचुनाव में चारों सीट पर जीतेंगे NDA उम्मीदवार’, सम्राट चौधरी ने कहा- जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव में सभी चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार विजयी होंगे।

‘जनता अब किसी तरह के बहकावे में आने वाली नहीं’
चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राजग की डबल इंजन सरकार ने ढांचागत विकास के लिए जितने काम किए हैं, उससे जनता में उत्साह है और अपने काम के बल पर बिहार विधानसभा की सभी चार सीटों पर उपचुनाव में विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब किसी तरह के बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा नेता ने बेलागंज और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के बाद कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार के विकास के कार्यों को देखते हुए बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी मनोरमा देवी एवं इमामगंज से घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी दीपा मांझी बड़े मतों के अंतर से चुनाव जीतने जा रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोई भी जागरूक मतदाता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बहकावे में आकर विकास को बाधित करने वालों का साथ देने वाला नहीं है। लोग 15 साल उनका कुशासन झेल चुके हैं।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading