NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी सर्वसम्मति से NDA के नेता चुने गए है. NDA बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ. लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है. आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की शाम को हो सकता है. इसे लेकर तैयारियों पर मंथन तेज हो गया है. नए मंत्रिमंडल में चेहरों को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत और बैठकों का दौर भी तेज हो गया है. 2-3 दिन में नामों को फाइनल कर लिया जाएगा.

जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी मोदी बनेंगे पीएम- तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा.

वो देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीते और देश के पीएम बने. इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है. मोदी उनके रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे.

यहां आपको बताते चलें कि सरकार बनाने का दावा पेश करना और भाजपा के समर्थन में पत्र सौंपना अलग- अलग बात है.

बुधवार को NDA की बैठक के बाद शाम या कल भाजपा के समर्थन में पत्र सौंपने भाजपा अध्यक्ष और सहयोगी दल के नेता राष्ट्रपति के पास जा सकते हैं.

NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी

इसमें PM नहीं जाएंगे. 7 जून को जब NDA की बैठक में संसदीय दल के नेता चुने जाएँगे तब सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी

एनडीए का मतलब क्या है- इसकी फुल फॉर्म यानि पूरा नाम नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA- National Democratic Alliance). कांग्रेस के खिलाफ खड़ी राजनीतिक पार्टियों का ये गठबंधन है. इसमें सबसे बड़ी और प्रमुख है भारतीय जनता पार्टी (BJP Full Form- Bhartiya Janta Party) है और एनडीए गठबंधन का नेतृत्व भी भाजपा ही करती है.

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *