नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने दक्षिणी नौसेना कमान का किया दौरा

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी कमान संभालने के बाद मंगलवार (26, अगस्त) को नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (NWWA) की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी के साथ दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) कोच्चि के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर नौसेना प्रमुख को आईएनएस गरुड़ पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास के साथ बातचीत की। उन्हें कमान द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण, परिचालन, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक गतिविधियों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। नौसेना प्रमुख ने कोच्चि के नौसेना बेस में पुनर्निर्मित कमांड स्टेडियम और नौसेना शिप रिपेयर यार्ड (कोच्चि) में नए यार्ड यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया।

रक्षा मंत्रालय की प्रेस रिलीज के अनुसार भारतीय नौसेना की एक प्रशिक्षण कमान होने के नाते एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को प्रशिक्षण परिदृश्य के एक व्यापक अवलोकन के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं और आधुनिकीकरण परियोजनाओं के विस्तार के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्हें हाल ही में वायनाड भूस्खलन की आपदाओं के बाद राहत कार्यों और उपलब्‍ध कराई गई अन्‍य सहायता के बारे में भी जानकारी दी गयी। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रगति पर ध्यान दिया और कमान के प्रयासों की सराहना की।

बता दें कि नौसेना प्रमुख ने कोच्चि के नौसेना बेस में पुनर्निर्मित कमांड स्टेडियम का उद्घाटन किया, जो आधुनिक खेल अवसंरचना का प्रतीक है। इसमें विभिन्न प्रकार के साधनों के साथ-साथ अत्याधुनिक सुख-सुविधाएं शामिल हैं। इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का एक आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक, एक सेंट्रल फुटबॉल मैदान और विभिन्न एथलेटिक्स सुविधाएं होने से यह खेलों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

नौसेना प्रमुख दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना की फुटबॉल और वॉलीबॉल टीमों के साथ भी बातचीत की और उन्हें इस वर्ष अंतर-सेवा ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई दी। एक अन्य कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख ने नौसेना शिप रिपेयर यार्ड (कोच्चि) में नए यार्ड यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह तकनीकी अवसंरचना सुविधा यार्ड की चल परिसंपत्तियों और विशेषज्ञ उपयोगिता वाहनों के एक बड़े बेड़े का रखरखाव और सर्विसिंग प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    UPSC Mystery: एक रैंक, दो दावेदार! ‘आकांक्षा’ नाम पर उलझा 301वीं रैंक का सस्पेंस;ब्रह्मेश्वर’मुखिया’ की पोती या एम्स की डॉक्टर? सोमवार को खुलेगा राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “मैम प्लीज पास कर देना!” भागलपुर में एग्जाम कॉपी चेक करते समय परीक्षकों का चकराया सिर; किसी ने दी ‘कसम’ तो किसी ने सुनाई दास्तां-ए-इश्क और मजबूरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading