नवगछिया: पुलिस लाइन के लाइन बाबू कामेंद्र प्रताप सिंह निलंबित

भागलपुर, 24 जुलाई।नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन के लाइन बाबू कामेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। उनपर कार्य में लापरवाही बरतने और वरीय अधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप था।

एसपी द्वारा कराई गई जांच में इन आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में कार्यरत लाइन बाबू के विरुद्ध लापरवाही की शिकायत मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद निलंबन का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि नवगछिया में लगातार दूसरे दिन किसी पदाधिकारी पर कार्रवाई हुई है। मंगलवार को रंगरा थाने के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को भी एसपी ने निलंबित किया था।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *