नवगछिया पुलिस ने दो सगे भाईयों को अवैध हथियार और शराब के साथ किया गिरफ्तार

दो सगे भाईयों को अवैध हथियार और शराब के साथ किया गिरफ्तार

भागलपुर के नवगछिया पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता कर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा झंडापुर थाना क्षेत्र के एक घर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल और जिंदा गोली और शराब के साथ दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कियाह हालांकि छापेमारी करने के दौरान एक अपराधी पीछे के दरवाजे से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक में दो भाई चिक्कु कुमार एवं मिथुन कुमार को अवैध शराब एवं हथियार की बिक्री करते थे। घर की तलाशी लेने पर चिक्कु कुमार के कमरे में टीन के बड़ा ट्रंक से एक 18 इंच देशी कट्टा एवं 36 जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा मिथुन कुमार के कमरे से छज्जा के ऊपर कपड़ा में बाँधकर रखा हुआ एक देशी पिस्टल बरामद हुआ।

घर के रसोईघर में छुपाकर रखा गया 05 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने दोनों के ऊपर आर्म्स एक्ट और मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *