नवीन उल हक ने सुनाई विराट कोहली के साथ दोस्ती की पूरी कहानी, बताई अंदर की बात

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक के बीच आईपीएल 2023 में एक विवाद हुआ था। उस विवाद को लेकर वर्ल्ड कप 2023 में भी भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भी सरगर्मियां तेज थीं। हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब इन दोनों खिलाड़ियों का सामना हुआ तो कहानी कुछ और ही नजर आई। दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी लगाया। इतना ही नहीं विराट ने दिल्ली के क्राउड को भी नवीन के खिलाफ हूटिंग करने से मना किया।

अभी तक तो हम सब वो जान रहे थे जो दिख रहा था। अब खुद अफगानिस्तान के पेसर ने इसको लेकर पूरा सच बताया है। उन्होंने बताया है कि मैदान के अंदर दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या बात हुई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि, विराट कोहली एक अच्छे इंसान हैं। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि जो हुआ सो हुआ लेकिन इसको लोगों ने बढ़ावा दिया। ऐसी बातें होती हैं और मैदान के बाहर दूर हो जाती हैं। पर ऐसा नहीं है अगर पूरा विवाद देखें मैदान पर विवाद के बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान देखने को मिला था।

क्या बोले नवीन उल हक?

दिल्ली में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच दोस्ती होती हुई दिखी। दोनों खिलाड़ियों ने पुराने गिले-शिकवों को भुलाया। इसके बाद नवीन ने अपने और विराट के बीच हुई बातचीत को भी बताया। नवीन बोले कि, वह (विराट) एक अच्छे इंसान हैं। हम दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। ऐसी बातें अक्सर मैदान में होती हैं और मैदान के बाहर यह कुछ नहीं थीं। लोग इसे बड़ा बनाते हैं। उन्हें एक मसाले का मुद्दा चाहिए अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए। आगे नवीन ने बताया कि, विराट बोले कि अब बस हम खत्म करते हैं तो मैंने भी हां अब खत्म करते हैं। हम दोनों ने हाथ मिलाया और एक दूसरे को गले लगाया।

  • Related Posts

    रफ्तार है सबसे बड़ा हथियार: IPL 2026 से पहले मयंक यादव का बड़ा बयान

    आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ…

    Continue reading
    IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

    आईपीएल 2026 शुरू होने से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *