पटना में नवगछिया की बहू ने वीडियो बनाते हुए कर ली खुदकुशी

पटना। एसके पुरी थाना अंतर्गत विवेकानंद मार्ग स्थित दिव्य पुंज अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने के दौरान महिला ने वीडियो बनाई। इसके बाद वह बहन के साथ सोशल मीडिया पर लाइव हो गई। बाद में महिला की बहन ने इंस्टाग्राम पर महिला की खुदकुशी करते हुए वीडियो को शेयर कर दिया।

मृतका की पहचान डॉली (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी। एसके पुरी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस को खबर मिली कि एक महिला ने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। बकौल थानेदार महिला के पति अमन कुमार मूल रूप से नवगछिया पुलिस जिले के रहने वाले हैं। महिला शनिवार को ही नवगछिया से पटना आई थी। इसके बाद रविवार की देर रात उसने खुदकुशी कर ली। दंपती को 2 साल का एक बच्चा भी है। महिला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उसने आत्महत्या करने को लेकर किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है। पुलिस के मुताबिक महिला के मायके वाले दिल्ली से पटना आ रहे हैं।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *