नवगछिया: किराना व्यवसायी विनय गुप्ता हत्याकांड में छापेमारी जारी

नवगछिया हरिया पट्टी में दो दिन पूर्व हुए किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आईजी भागलपुर विवेक कुमार ने नवगछिया पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने एसपी प्रेरणा कुमार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इसके तहत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है।

जांच टीम का नेतृत्व एसपी प्रेरणा कुमार कर रही हैं। इस मामले में मृतक की पत्नी राणु गुप्ता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं।

भाकपा माले ने दी गिरफ्तारी के लिए सदन तक लड़ाई की चेतावनी

व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के बाद भाकपा माले के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मुलाकात की। जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल और प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि 8 मई को सांसद सुदामा प्रसाद परिजनों और स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी के लिए वे सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

राजद प्रतिनिधि मंडल ने जताई संवेदना

राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के पिता विश्वनाथ गुप्ता से मुलाकात की। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने विनय गुप्ता की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। उन्होंने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी की।

अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी

नवगछिया एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को संदिग्धों की पहचान के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया है।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

    Share Add as a preferred…

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *