राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का आरोपी रामवीर जाट गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में शामिल आरोपी रामवीर जाट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सुरेती पिलानियां गांव का रहने वाला है.

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को शूटर नितिन फौजी एवं रोहित राठौड़ ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी. पुलिस के अनुसार नितिन फौजी के लिए जयपुर में पूरी व्यवस्था रामवीर ने की थी. उन्होंने बताया कि ये दोनों दोस्त हैं . वारदात के बाद रामवीर ही आरोपी नितिन एवं रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे गया और उन्हें राजस्थान रोडवेज की एक बस में बैठाया था. पुलिस के अनुसार इस मामले में रामवीर एवं एक अन्य संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

आनंदपाल सिंह की बेटी चरणजीत का वीडियो आया सामने

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी  की हत्याकांड की जांच जारी है. गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी चरणजीत का वीडियो सामने आया है. इस हत्याकांड से नाम जोड़े जाने पर चरणजीत ने वीडियो जारी कर आरोपों का खंडन किया है.

चरणजीत ने कहा, ”सुखदेव काकू सा हमेशा से हमारे पारिवारिक सदस्य रहे हैं. कुछ दिनों से असामाजिक तत्व, मीडिया और प्रशासन द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है कि मैं काकू सा की हत्या में लिप्त हूं. मैं सभी से यह कहना चाहूंगी कि सुखदेव काकू सा वह शख्स थे जो मेरे पिता की पुलिस द्वारा हत्या किए जाने के बाद हमारे साथ न्याय के लिए खड़े थे.उनके साथ ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकती.”

Related Posts

आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

Continue reading
नालंदा में 3 करोड़ की ‘महा-चोरी’ का पर्दाफाश! अस्थावां पुलिस की बड़ी कामयाबी; पूर्व मुखिया के घर से चोरी हुए गहनों के साथ 5 गिरफ्तार?

HIGHLIGHTS: शेरपुर गांव में हुई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *