सामाजिक समरसता से होगा राष्ट्र का विकास:मोहन भागवत

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक समरसता बढ़ाकर समाज को नई दिशा देने की जरूरत है। इसी से राष्ट्र को और तेज गति से विकास की राह पर ले जाया जा सकता है। सभी स्वयंसेवक इस दिशा में काम करें।

लोगों को सामाजिक कुरीतियों के नुकसान के बारे में बताएं और समरस समाज बनाने की दिशा में कार्य करें। मुजफ्फरपुर प्रवास पर आए संघ प्रमुख ने शुक्रवार को यह बातें आरडीएस कॉलेज की शाखा में स्वयंसेवकों से बातचीत और गणमान्य लोगों के साथ बैठक के दौरान कही।

संघ प्रमुख ने सुबह आरडीएस कॉलेज में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसके बाद कलमबाग चौक स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय मधुकर निकेतन में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आमंत्रित लोगों से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि संघ ने स्वयंसेवकों के कार्यकलाप में कुछ नए आयाम जोड़े हैं। इनमें पर्यावरण, भारतीय संस्कृति की सुरक्षा व पहचान जैसे विषय शामिल हैं।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *