अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर देश में जश्न, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने पर पूरे देश में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस शानदार जीत से हर देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टीम की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम ने अपनी प्रतिभा और एकजुटता से यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा खिलाड़ी भविष्य में भी देश का नाम रोशन करते रहेंगे।


 

  • Related Posts