भारत रत्न के लिए इस साल घोषित हुए 5 लोगों के नाम, देखें सम्मानित लोगों की पूरी लिस्ट

देश की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले पांच प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के लिए इस साल भारत रत्न पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसमें तीन प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के लिए भारत रत्न का आज ही ऐलान किया गया है। भारत रत्न पुरस्कार की लिस्ट में अब पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव के साथ ही डॉ एमएस स्वामीनाथन भी शामिल हो गए हैं। कृषि, किसान कल्याण, राष्ट्र-निर्माण और आर्थिक सुधारों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की व्यक्तिगत रूप से घोषणा की है।

1954 में हुई भारत रत्न की शुरुआत

बता दें कि भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 2 जनवरी 1954 को पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। साल 1954 में सबसे पहले तीन महान विभूतियों को भारत रत्न दिया गया, इसमें सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सर सीवी रमन और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के नाम शामिल थे। समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक कुल 53 व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की लिस्ट यहां देखें

सालप्राप्तकर्ता
1954चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
1954सर्वपल्ली राधाकृष्णन
1954सर सीवी रमन
1955भगवान दास
1955एम. विश्वेश्वरैया
1955जवाहर लाल नेहरू
1957गोविंद वल्लभ पंत
1958धोंडो केशव कर्वे
1961बिधान चंद्र रॉय
1961पुरुषोत्तम दास टंडन
1962डॉ राजेंद्र प्रसाद
1963डॉ जाकिर हुसैन
1963पांडुरंग वामन काणे
1966लाल बहादुर शास्त्री
1971इंदिरा गांधी
1975वीवी गिरी
1976के कामराज
1980मदर टेरेसा
1983आचार्य विनोबा भावे
1987खान अब्दुल गफ्फार खान
1988एम जी रामचंद्रन
1990भीमराव अंबेडकर
1990नेल्सन मंडेला
1991राजीव गांधी
1991सरदार वल्लभ भाई पटेल
1991मोरारजी देसाई
1992मौलाना अबुल कलाम आजाद
1992जेआरडी टाटा
1992सत्यजीत रे
1997गुलजारीलाल नंदा
1997अरुणा आसफ अली
1997एपीजे अब्दुल कलाम
1998एमएस सुब्बुलक्ष्मी
1998चिदम्बरम सुब्रमण्यम
1999जयप्रकाश नारायण
1999अमर्त्य सेन
1999गोपीनाथ बोरदोलोई
1999पंडित रविशंकर
2001लता मंगेशकर
2001बिसमिल्लाह खान
2009भीमसेन जोशी
2014सीएनआर राव
2014सचिन तेंदुलकर
2015मदन मोहन मालवीय
2015अटल बिहारी वाजपेयी
2019प्रणब मुखर्जी
2019नानाजी देशमुख
2019भूपेन हजारिका
2024कर्पूरी ठाकुर
2024लालकृष्ण आडवाणी
2024चौधरी चरण सिंह
2024पीवी नरसिम्हा राव
2024डॉ एमएस स्वामीनाथन
  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…