नालंदा में स्कूल के प्रिसिंपल को मारी गोली, ड्रग्स के खिलाफ छेड़ रखा था मुहिम

बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जोसेफ टीटी को गोली मारी है, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायल प्रिंसिपल केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले हैं. वो पिछले 33 सालों से बिहार के नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के खंदकपर सकुनत मार्ग पर अपना निजी विद्यालय चलाते हैं.

प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल को मारी गोली: घटना उस समय हुई जब जोसेफ टीटी स्कूल के कुछ बच्चों को लेकर रोटरी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे. बस दीपनगर थाना क्षेत्र के कासिमचक बाईपास पर स्थित भवानी होटल पर खड़ी थी. इसी दौरान अपराधियों ने गोलीबारी कर दी.

बस स्टॉप पर बदमाशों ने मारी गोली: घटना की सूचना मिलने पर नालंदा एसपी भारत सोनी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसपी भारत सोनी ने बताया कि जोसेफ टीटी अपने प्राइवेट गाड़ी से बस स्टॉप पहुंचे थे. तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोली चला दी. गोली उनके कमर के पास लगी.

ड्रग्स के खिलाफ छेड़ रखा था मुहिम : फिलहाल उनका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं. बताया जाता है कि जोसेफ टीटी ने ड्रग्स के खिलाफ एक मुहिम चलाया है. उन्होंने बीते शाम ही आईएमए भवन में ड्रग्स से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया था.

”घटना उस समय हुई जब स्कूल टूर के लिए प्रिंसिपल बस स्टॉप पर पहुंचे, कासिमचक के भवानी होटल पर बस खड़ी थी. जोसेफ टीटी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके कमर के पास लगी है, जिससे वे बुरी तरह गायल हो गए हैं.” भारत सोनी, एसपी, नालंदा

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *