पहलगाम हमले पर भड़का मुजफ्फरपुर का ‘पाकिस्तानी दामाद’, कहा – “देश के लिए पत्नी-बेटी की कुर्बानी भी मंजूर”

मुजफ्फरपुर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गुस्से और शोक में डुबो दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में नाराजगी साफ देखी जा सकती है। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।

इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से एक भावनात्मक मामला सामने आया है। औराई प्रखंड निवासी आफताब आलम, जिनकी शादी पाकिस्तान की सायना कौसर से हुई है, ने देशभक्ति की मिसाल पेश की है। आफताब आलम ने कहा कि अगर देश की रक्षा के लिए अपनी पत्नी और बेटी को भी कुर्बान करना पड़े, तो उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा।

पत्नी और बेटी पाकिस्तान में

आफताब आलम ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी दो महीने पहले पाकिस्तान चली गई थीं। उनकी पत्नी पाकिस्तान के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि 2012 में पाकिस्तान में शादी के बाद से कई बार लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाई। पत्नी और बेटी भारत आने पर 6 महीने से एक साल तक रुकती थीं और फिर लौट जाती थीं।

“पहले देश, फिर परिवार” – आफताब आलम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आफताब आलम ने भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा,

“भारत को पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जवाब देना चाहिए। अगर इस जंग में मुझे अपनी पत्नी और बेटी की भी कुर्बानी देनी पड़ी तो भी कोई गम नहीं। मेरे लिए देश पहले है, परिवार बाद में।”

उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि इस बार पाकिस्तान को किसी भी हाल में माफ न किया जाए। आफताब ने यह भी बताया कि हमले के बाद से उन्होंने पत्नी और बेटी से व्हाट्सएप पर भी बातचीत बंद कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *