मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बाजार से लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

मुजफ्फरपुर: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रविवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोइली भराव गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रणधीर रविवार की शाम कोइली बाजार से अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने रणधीर पर कई राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत उन्हें मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, हालत बेहद गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही रणधीर कुमार की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव में मातम छा गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

डीएसपी ने बताया कि अपराधियों ने युवक को निशाना बनाकर गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

आपसी रंजिश की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या पूर्व नियोजित साजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading