ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुजफ्फरपुर, यूट्यूबर के घर पर बदमाशों ने की गोलाबारी;1 को गोली मार किया घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में आज यानी सोमवार सुबह बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। दरअसल यहां एक यूट्यूबर के घर के बाहर बदमाशों ने गोलाबारी की। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाका दहल उठा। वहीं इस दौरान बदमाशों ने एक शख्स को भी गोली मार घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर के बाहर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलाबारी की। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए। इस दौरान उन्होंने एक शख्स को भी गोली मार घायल कर दिया। जिसके बाद जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में साइबर ठगों का नया जाल, सरकारी डॉक्टर का WhatsApp हैक कर परिचितों से ठगे 40 हजार रुपये

    Share Add as a preferred…

    वामन मंदिर विकास को कैबिनेट की मंजूरी, विश्वामित्र सेना की पहल से बक्सर को मिलेगी धार्मिक पर्यटन में नई पहचान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *