मुजफ्फरपुर सड़क दुर्घटना: 4 की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरपुर/पटना, 10 अक्टूबर 2025: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी मर्माहत व्यक्त की और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद है और उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायलों को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब समस्तीपुर के सीयूरी स्थान से मेला देखने के बाद लगभग 20-25 लोग पिकअप में घर लौट रहे थे। मीनापुर के खेमाईपट्टी और दरही पट्टी के बीच पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन बुजुर्ग और एक छोटी बच्ची की मौत हुई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों की सहायता से राहत कार्य शीघ्र संपन्न कराया गया।

यह दुर्घटना स्थानीय जनता और प्रशासन के लिए चेतावनी है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।


 

  • ये भी पढ़े..

    टीएमबीयू में पेंशन संकट पर अहम बैठक, पेंशनर संघर्ष मंच ने समय पर भुगतान की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में सेवा और सौहार्द की मिसाल, बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने लगाया पेयजल शिविर

    Share Add as a preferred…