मुजफ्फरपुर में युवक का मर्डर, बीच चौराहे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ 2 गोली मारी, हत्या के बाद बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. अपराधियों ने बुधवार की सुबह बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मुजफ्फरपुर में गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामराजी मोहल्ला निवासी अफरोज खत्री के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मृतक के भाई का रामबाग चौक पर मटन की दुकान है. अफरोज खत्री का रोज इस दुकान में आना-जाना होता था. रोज की तरह बुधवार की सुबह दुकान आ रहा था, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई. जब तक लोग समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो चुका था।

हत्या से बवाल

सुबह-सुबह हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों ने घटना के विरोध में अगजनी कर सड़क जाम कर दिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है, फिर भी लोग शांत नहीं हो रहे हैं. लोगों ने रामबाग चौक की सभी दुकानों को बंद करा रहे हैं. बवाल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

हत्या का कारण तलाश रही पुलिस

युवक की हत्या क्यों की गई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. मिठनपुरा थाने की पुलिस परिजनों से घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. मीठनपुरा थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

“घटना की जानकारी मिली है. परिजनों से हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.”-राकेश कुमार, थानाध्यक्ष, मिठनपुरा

Related Posts

गांधी मैदान में ‘इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर’ का जलवा; कृषि निदेशक सौरभ सुमन बोले— “अब मशीनों से बदलेगी किसान की तकदीर”, 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

Share Add as a preferred…

Continue reading