मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या, टाइल्स दुकानदार की बेटी पर चली गोली, लोग सड़क पर उतरे

पुरैनी (मधेपुरा)। शुक्रवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने टाइल्स दुकानदार की 13 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले दुकानदार को निशाना बनाया था, लेकिन गोली चूककर उसकी बेटी को लगी। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए।

लोगों का आक्रोश

हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और एसएच 58 को लगभग चार घंटे तक जाम कर दिया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

रंगदारी का मामला सामने

मृतका के पिता निरंजन साह ने बताया कि कुछ बदमाशों ने करीब एक माह पहले उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया, जिसके बाद बदमाशों ने यह घिनौनी वारदात की।

पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…