रोहतास में नकली पुलिस अरेस्ट: असली वर्दी और डबल स्टार लगाकर जमा रहे थे धौंस; बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 4 गिरफ्तार, हथियार भी मिले

रोहतास (डिहरी) | जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का रविवार (8 फरवरी 2026) को पर्दाफाश हुआ। डिहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहलेजा पावरग्रिड के पास पुलिस ने छापेमारी कर 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये लोग असली पुलिस की तरह गाड़ियां रोककर चेकिंग के नाम पर लोगों को हड़का रहे थे।

डबल स्टार लगाकर बना था ‘फर्जी दारोगा’

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पावरग्रिड के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। जब टीम वहां पहुंची, तो नजारा चौंकाने वाला था।

  • हुलिया: दो युवक पुलिस की वर्दी में थे। इनमें से एक ने तो बाकायदा कंधे पर डबल स्टार (Sub-Inspector) लगा रखा था। दो अन्य साथी सादे लिबास में थे।
  • वाहन: इनके पास एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो थी, जिसे पुलिस वैन जैसा लुक देने की कोशिश की गई थी।

गाड़ी से मिला ‘नकली थाना’: प्लास्टिक की पिस्टल और रायफल

​जब असली पुलिस ने इनसे आई-कार्ड मांगा, तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं:

  1. हथियार: दो रायफल जैसा दिखने वाला सामान और प्लास्टिक/फाइबर की पिस्तौल
  2. सामान: कॉम्बेट ड्रेस, पुलिस कैप, बैटन (डंडा), होल्स्टर और बिहार पुलिस के लोगो (Logo)

मकसद क्या था? पुलिस कर रही जांच

​पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ डिहरी मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर लिया है।

  • धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बिहार पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
  • जांच: पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इनका असली मकसद क्या था? क्या ये हाईवे पर लूटपाट (Highway Robbery) करने वाले थे या अवैध वसूली का नेटवर्क चला रहे थे?
  • ये भी पढ़े..

    ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण और नई परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री की सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं; भागलपुर फोरलेन गंगा पथ को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…