मुन्ना शुक्ला का पटना में इलाज, पुलिस और डॉक्टरों की टीम कर रही 24 घंटे निगरानी

पटना। बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर है। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में भर्ती कराया गया है। जेल प्रशासन और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बेहतर इलाज के लिए भागलपुर से बेऊर जेल शिफ्ट

जेल सुपरिटेंडेंट के अनुसार, मुन्ना शुक्ला को आंख के रेटिना में तकलीफ हुई थी। लगभग 15 दिन पहले उन्होंने आंख में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसका प्राथमिक इलाज भागलपुर जेल में किया गया। स्थिति में सुधार न होने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें पटना की बेऊर जेल शिफ्ट किया गया।

IGIMS में मोतियाबिंद का ऑपरेशन

पटना लाए जाने के बाद उनकी आंखों की जाँच की गई और डॉक्टरों ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की सलाह दी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन की तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल परिसर और उनके वार्ड के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

1998 के बृज बिहारी हत्याकांड में उम्रकैद

मुन्ना शुक्ला वर्तमान में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। यह सनसनीखेज हत्या 1998 में आईजीआईएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुन्ना शुक्ला के अलावा उत्तर प्रदेश के डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला, राजन तिवारी, मंटू तिवारी और सतीश पांडेय का नाम भी आया था।

चुनाव से पहले सुरक्षा कारणों से हुआ था शिफ्ट

राजनीतिक और सुरक्षा दृष्टिकोण से मुन्ना शुक्ला हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बेऊर जेल से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। अब स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एक बार फिर पटना लाया गया है।


 

  • Related Posts

    गया में दहशत: वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे साइट पर दिखा बाघ; वन विभाग की टीम कर रही गश्ती, ग्रामीणों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading