गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में मुंगेर का बदमाश मारा गया

बारा (गाजीपुर)। चिनहट (लखनऊ) में बैंक लॉकर काटने वाले बदमाशों में से एक को सोमवार की देर रात लखनऊ में तो दूसरे को मुंगलवार तड़के गाजीपुर में यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया। गाजीपुर में मरनेवाला 25 हजार का इनामी बदमाश सन्नी बिंद मुंगेर के असरगंज स्थित अमैया गांव का रहने वाला था। वहीं उसका साथी विपिन कुमार फरार हो गया। बदमाश के पास से पिस्टल, ज्वेलरी व नगदी बरामद हुए।

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि लॉकर काटने के बाद कुछ बदमाश गाजीपुर के रास्ते बिहार भागने के फिराक में थे। कुतुबपुर में उन्हें रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश सन्नी बिंद बुरी तरह घायल हो गया। अस्पातल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एनकाउंटर की सूचना यूपी पुलिस ने दी है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *