मुंगेर : खेत से मेड इन कोरिया लिखा डिवाइस बरामद

धरहरा (मुंगेर)। मंगलवार को प्रखंड के मानगढ़ टाल क्षेत्र के खेत में डिवाइस लगा गुब्बारा गिरा। खेत में काम कर रहे किसान इसे देखकर सकते में आ गए। डिवाइस पर मेड इन कोरिया लिखा था। उसे देखने के लिए खेत में लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर डिवाइस को जब्त कर लिया और वरीय अधिकारियों को मामले की जानकरी दी। बताया जाता है कि सफेद रंग के गुब्बारे के साथ एक डिवाइस आसमान से गिरी। गुब्बारा जमीन पर आने से पहले ही फट चुका था, लेकिन डिवाइस गिरने के बाद भी चालू अवस्था में थी।

  • ये भी पढ़े..

    PMCH दवा घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, PMLA कोर्ट में पूरक शिकायत दाखिल

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: सुधाकर सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया ‘वोट कटवा’, कहा- भाजपा की बी टीम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *