आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टरस्ट्रोक, शेरफेन रदरफोर्ड ने मचाया बल्ले से कोहराम

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बार फिर अपने ट्रेडिंग कौशल से सबका ध्यान खींचा है। इतिहास गवाह है कि जिन खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस भरोसा जताती है, वे अक्सर अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करते हैं। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई ने गुजरात से ट्रेड कर अपने खेमे में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस में शामिल होते ही रदरफोर्ड ने अपने बल्ले से धमाल मचाना शुरू कर दिया है। साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली।

313 के स्ट्राइक रेट से बरसीं चौके-छक्कों की बारिश

अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान रदरफोर्ड ने एक-दो नहीं बल्कि छह गगनचुंबी छक्के जड़े। 313 के शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ा दीं। रदरफोर्ड के इस आक्रामक अंदाज़ ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

डेवाल्ड ब्रेविस के साथ बनी खतरनाक जोड़ी

दूसरे छोर से उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस का बेहतरीन साथ मिला। ब्रेविस ने भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 36 रन ठोक दिए। दोनों बल्लेबाजों की इस तेजतर्रार साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

आईपीएल 2026 में MI के लिए साबित हो सकते हैं एक्स-फैक्टर

रदरफोर्ड का यह फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 से पहले शुभ संकेत माना जा रहा है। अगर यही लय बरकरार रही, तो वह आगामी सीजन में MI के लिए एक्स-फैक्टर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।


 

  • Related Posts