मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने जारी की उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, कुल 15 नामों का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने आखिरकार अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची में 6 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी मैदान में

वीआईपी ने दरभंगा की गौरा बौराम सीट से पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार बनाया है। संतोष सहनी वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था। पहले इस सीट से मुकेश सहनी के खुद चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने पीछे हटते हुए अपने भाई को मौका दिया।

पहले चरण के उम्मीदवार

पहली सूची के तहत वीआईपी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनमें —

  • दरभंगा टाउन: उमेश सहनी
  • आलमनगर: नवीन निषाद
  • औराई: भोगेन्द्र सहनी
  • बरूराज: राकेश राय
  • कुशेश्वरस्थान: गणेश भारती सदा

दूसरे चरण के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित

पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है —

  • चैनपुर (कैमूर): बालगोविन्द बिंद
  • लौरिया: रण कौशल प्रताप सिंह
  • सुगौली: शशिभूषण सिंह
  • केसरिया: वरुण विजय
  • सिकटी: हरिनारायण प्रमाणिक
  • कटिहार: सौरव कुमार अग्रवाल
  • बिहपुर: अपर्णा कुमारी मंडल
  • गोपालपुर (भागलपुर): प्रेम सागर
  • बाबूबरही (मधुबनी): बिंदु गुलाब यादव (आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी)

वीआईपी की रणनीति पर निगाहें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वीआईपी का यह कदम बिहार के निषाद और मछुआरा समुदाय के वोट बैंक को साधने की दिशा में एक बड़ी कोशिश है। पार्टी के कई उम्मीदवार इन समुदायों से आते हैं, जो राज्य के कई इलाकों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।


NewsDeatils07f997ef3b3546c68b4adce22221199e346

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading