मुकेश सहनी का दावा — बिहार में बदलाव की लहर, पहले चरण में महागठबंधन की 80 से ज्यादा सीटें

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में इस बार जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन 80 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रहा है, जबकि एनडीए अंदरखाने मान चुका है कि उसकी स्थिति कमजोर है।


“एनडीए अंदर से मान चुका है हार” — सहनी

मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा,

“एनडीए के अंदर की खबर है कि वे खुद मान रहे हैं कि पहले चरण में सिर्फ़ 35 सीटें जीत रहे हैं,
जबकि जनता के सामने 100 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।”


प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण को लेकर सहनी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,

“प्रधानमंत्री कट्टा और गोली की बात कर रहे हैं।
जब देश का प्रधानमंत्री ऐसी बातें करेगा तो इसका बच्चों और युवाओं पर क्या असर पड़ेगा?”

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अब देश को आगे ले जाने की जरूरत है,

“हमें कट्टे नहीं, पेन की बात करनी है।
हमें गोली नहीं, शिक्षा और रोजगार की बात करनी है। प्रधानमंत्री सीनियर सिटीजन हो गए हैं, लेकिन हमें इस देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना है।”


“बिहार में बदलाव तय”

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि इस बार बिहार की जनता विकास, रोज़गार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर वोट दे रही है।
उन्होंने कहा कि

“बदलाव की हवा अब आँधी में बदल चुकी है,
और यह आँधी एनडीए को उड़ा ले जाएगी।”


 

ये भी पढ़े..

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन प्लान, 15 अगस्त से अनावश्यक रेफरल पर लगेगी रोक

Share Add as a preferred…

बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र से ₹1120 करोड़ की मदद का अनुरोध

Share Add as a preferred…