MS Dhoni और साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। धोनी और साक्षी ने बड़े ही सरल तरीके से केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस धोनी और साक्षी को इस खास दिन पर अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

धोनी और साक्षी का केक काटते हुए वीडियो फैंस को काफी पंसद आर रहा है। फैंस इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और साक्षी के अलावा एक पालतू जानवर भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस तरह-तरह की कमेंट करके दोनों को बधाई दे रहे हैं।

साक्षी ने शेयर की खास पोस्ट

इस खान दिन के मौके पर साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके धोनी को खास अंदाज में बधाई दी। साक्षी ने अपनी और धोनी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। जिनपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/C8_g-GcqEh4/?igsh=MXZmYjkwaHAzODFrbQ==

साल 2010 में की थी शादी

एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। इस होटल में साक्षी जॉब किया करती थी। इसके बाद इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। आखिर में साल 2010 में धोनी और साक्षी ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी साल 2015 में माता-पिता बने थे।

ये भी पढ़े..

FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

Share Add as a preferred…

स्पेन नहीं, अर्जेंटीना को चुना: मेसी के एक फैसले ने बदल दिया फुटबॉल का इतिहास, जानिए कैसे शुरू हुई यह कहानी

Share Add as a preferred…