बेटी के सामने मां की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुई महिला.. खेत में गई थी शौच के लिए, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

बेगूसराय में 24 घंटे में दूसरी मर्डर की वारदात, दहशत का माहौल

बेगूसराय।बिहार के बेगूसराय जिले में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। ताजा मामला तेयाय थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि वारदात उस वक्त हुई, जब महिला की छोटी बेटी सामने खड़ी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


रिश्तेदार के यहां जा रही थी, खेत में गई तो मिली मौत

मृतका की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी सुमन कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति चंदन कुमार चौधरी और बेटी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में जा रही थीं।

रास्ते में उन्हें शौच लगने पर पास के खेत की ओर जाना पड़ा। उसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे सीधे सुमन कुमारी पर गोली चला दी।


मौके पर ही मौत, हथियार लहराते हुए फरार हुए आरोपी

गोली लगते ही सुमन जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पति और बेटी दौड़कर पहुंचे, तो सुमन को खून से लथपथ पड़ा पाया।


गांव में अफरा-तफरी, सदर अस्पताल भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही तेयाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।
गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और रोते-बिलखते परिजन बदहवास नजर आए।


बेटी ने बताई वारदात, वजह अब भी रहस्य

मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने उसकी मां को गोली मारी।
हालांकि हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराना विवाद और पारिवारिक दुश्मनी समेत हर एंगल से जांच कर रही है।


DSP बोले— आपसी विवाद की आशंका

तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि

“प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।”


24 घंटे में दूसरी हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में बेगूसराय जिले में एक महिला और एक छात्र की गोली मारकर हत्या हो चुकी है।
लगातार हो रही वारदातों से जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…