सास ने 8 महीने की गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टा मारा, मौत; जानें मायके वालों से क्या कहा

सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव में मामूली विवाद पर एक सास ने अपनी गर्भवती बहू के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि 32 वर्षीय स्वाति की शादी करीब डेढ़ साल पहले बड़गांव थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव के हरिओम से हुई थी।

जादू-टोने में विश्वास करती थी सास

बुधवार शाम को हरिओम की मां रेखा और स्वाति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद रेखा (55) ने गुस्से में आकर सिलबट्टे (पत्थर) से स्‍वाति के सिर पर वार कर दिया। इस घटना के बाद हरिओम अपनी पत्नी स्वाति को स्थानीय अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात उपचार के दौरान स्वाति की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि स्वाति 8 माह की गर्भवती थी और उसकी सास जादू-टोने में विश्वास करती थी, जिसका वह विरोध करती थी। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मायके वालों से कहा- बहू सीढ़ी से गिर गई

जैन ने बताया कि घटना के बाद रेखा ने स्वाति के परिवार को फोन कर बताया था कि स्वाति सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। जैन ने बताया कि पुलिस ने रेखा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *