सास ने लगाई अपनी बहू की नेल पॉलिश, घर में हुआ कलेश, पति-पत्नी में अनबन, पूरी खबर चौंका देगी

आगरा में एक सास ने अपनी बहू की नेल पॉलिश लगा ली। बहू ने इस बात का विरोध किया तो परिवार में विवाद हो गया। नाराज बहू परिवार से झगड़कर मायके चली गई। बहू ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी। इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

महिला ने कहा कि वो समझौते के बाद पति के साथ रहने को तैयार है मगर उसकी शर्त है कि वो सास के साथ नहीं रहेगी। उसने कहा कि सास उसका उत्पीड़न करती है। पति का कहना है कि विवाद सिर्फ नेल पॉलिश लगाने का है। दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक रकाबगंज निवासी युवक की शादी वर्ष 2021 में शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। पत्नी को नेल पॉलिश लगाने का शौक है। पति ने काउंसलर को बताया कि उसने शौक के चलते अपनी पत्नी को 60 तरह की नेल पॉलिश लाकर दी थी। एक खत्म हो जाती थी तो दूसरे दिन ही नई ले आता था। एक दिन मां ने उसकी पत्नी की नेल पॉलिश लगा ली। पत्नी ने इसी बात पर घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया। मां से झगड़ा करने लगी। उसने पत्नी को समझाया कि मामूली बात है।

वह नई ला देगा। मां ने लगा तो क्या हुआ। लेकिन पत्नी नहीं मानी और नाराज होकर चली गई। पत्नी ने यह आरोप लगाया कि वह मां का पक्ष ले रहा है। वह मायके चली गई। युवती ने बताया कि नेल पॉलिश की बात नहीं है। सास ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। बात-बात पर उसे परेशान करती है। ताने देती है। वह पति के साथ रहने को तैयार है मगर सास के साथ नहीं रहेगी। पति को साथ रहना है तो अलग रहना होगा। दोनों को अगली तारीख को परिजनों के साथ आने को कहा गया है।

  • Related Posts

    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘बैल’ का तांडव! सीएम नीतीश के हेलीपैड पर सांड की ‘VIP एंट्री’; जान बचाकर फायर ब्रिगेड पर चढ़े पुलिसवाले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *