खाना लेकर कमरे में आई मां लेकिन बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, सिर पर किया हमला

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी मां के सिर पर छड़ी से हमला कर दिया, जिसमें मां की मौत हो गई। आरोपी बेटे की पहचान पूनमचंद्र कंदाले (40)के रूप में हुई है और उनकी मां की पहचान प्रभावती कंदाले (69) के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी व्यक्ति का पिछले 12 सालों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को एमआईडीसी क्षेत्र के वाल्मिकी नगर में हुई। अधिकारी ने बताया कि पूनमचंद्र कंदाले (40) ने अपनी मां प्रभावती कंदाले (69) को उस समय सिर पर छड़ी से मारा जब वह खाना लेकर उसके कमरे में गई थीं।

छड़ी के हमले से गंभीर रूप से घायल प्रभावती की मौत हो गई। सहायक निरीक्षक शिवाजी देवकाते ने कहा कि पूनमचंद्र मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है और 2011 से उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने चिकित्सकीय सलाह पर आरोपी को अस्पताल में रखा है और अदालत को इस बारे में सूचित किया है।’’

  • ये भी पढ़े..

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…