घर में लगी आग से माँ बेटी की झुलस कर हुई मौत, पांच लाख की सम्पत्ति जलकर हुई राख

जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई अगलगी की घटना में मां बेटी की झुलसने से मौत हो गयी। वहीँ दोनों को बचाने गए पिता भी झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल है। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डकही गांव की है।

 

मृतकों की पहचान डकही गांव निवासी बद्री राम की पत्नी सुगांती देवी(38) और उनकी बेटी खुशबू कुमारी(15) के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान बद्री राम के रूप में हुई है। जख्मी बद्री राम के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि सोमवार की देर रात बद्री अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। इसी दौरान मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव से आग लग गया। जबतक बद्री कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें झुलस कर बद्री की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। जबकि बद्री गंभीर रूप घायल हो गए हैं। वहीं इस आग लगी के घटना में करीब पांच लाख का नुकसान भी हुआ है।

बताया जाता है कि बद्री गांव में ही खेती और सरगटिया पंचायत मे स्वच्छताग्रही का काम करते हैं। उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति का इलाज GMCH के बर्न वार्ड में चल रहा है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में आग लगने का प्रथम दृष्टि मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव को बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *