बिहार में फिर सक्रिय होगा मॉनसून, शनिवार से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मॉनसून अब दोबारा सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी और यह सिलसिला लगातार तीन दिनों तक जारी रह सकता है।

उमस से मिलेगी राहत

बीते दिनों राज्यभर में न तो बारिश हो रही थी और न ही उमस से राहत मिल रही थी। केवल वाल्मिकीनगर और औरंगाबाद में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। अब मौसम का रुख बदलने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

आज का मौसम

29 अगस्त को खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पटना, गया और बक्सर सहित दक्षिण बिहार के जिलों में केवल बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद होने वाली बारिश उमस से राहत दिलाएगी।

गंगा और नदियों का बढ़ता जलस्तर, बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह घाट पर हालात गंभीर बने हुए हैं। गांधी घाट और हाथीदह में गंगा 2 मीटर ऊपर बह रही है।

सोनपुर के सबलपुर गांव में रातभर कटाव जारी रहा, जिससे कई घर नदी में समा गए। वहीं, आरा और बक्सर के गांवों में भी गंगा का तेज कटाव ग्रामीणों की बड़ी चिंता बन गया है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading