प्रदेश में कमजोर पड़ने लगा मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात का भी संभावना

पटना: बिहार में मानसून का सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इन दिनों मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है. आसमान में धूप खिल रहे हैं लेकिन बादलों की आवाजाही भी लगी हुई है. मौसम विभाग में आज मंगलवार को प्रदेश के तीन जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा जैसे प्रदेश की 19 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के बारिश के साथ-साथ वज्रपात का भी पूर्वानुमान जाहिर किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो आज राजधानी पटना क्षेत्र में बादल छाए रहने से बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. बीते 24 घंटे से पटना में बादलों की आवाजाही लगी हुई है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान भी कर रही है।

मानसून की गतिविधि में कमी आने से प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बढ़ा है. बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वैशाली में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है, भागलपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *