बिहार में मानसून सक्रिय: 2 अगस्त तक येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटना | 31 जुलाई 2025: बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, आने वाले 4–5 दिनों तक राज्य पर मानसून की मेहरबानी बनी रहेगी। वहीं, अगले 24 घंटों के लिए पटना सहित 12 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


बिहार के इन जिलों में मौसम रहेगा अशांत

मौसम विभाग ने बताया है कि गया, रोहतास और औरंगाबाद जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पटना, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, नवादा, भभुआ और औरंगाबाद में तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), वज्रपात और बादल गरजने की चेतावनी दी गई है।


कहां कितनी बारिश हुई?

पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई:

  • रफीगंज, औरंगाबाद: 70.4 मिमी (राज्य में सर्वाधिक)
  • पटना: 30.8 मिमी
  • हाजीपुर, वैशाली: 52 मिमी
  • सिवान: 49 मिमी
  • कौआकोल, नवादा: 49 मिमी
  • ब्रह्मपुर, बक्सर: 44.6 मिमी
  • वारसलीगंज, नवादा: 44.2 मिमी
  • सिलाव, नालंदा: 40.4 मिमी
  • रोह, नवादा: 38.2 मिमी
  • संपतचक, पटना: 36.8 मिमी
  • बिदुपुर, वैशाली: 36.2 मिमी

पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वाल्मीकिनगर में सर्वाधिक तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा।


2 अगस्त को राज्यभर में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 2 अगस्त को पूरे बिहार में येलो अलर्ट घोषित किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवा के चलने की चेतावनी भी दी गई है। पटना, गया, औरंगाबाद जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलजमाव और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।


सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें

बिजली गिरने और तेज हवा के कारण मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि:

  • पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों।
  • खेतों या खुले मैदानों में काम कर रहे किसान विशेष सतर्कता बरतें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर ग्रामीण सड़कों पर।

 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *