विदेश में मोनालिसा ने खूब दिखाए लटके-झटके, ब्लैक ड्रेस में दिखाई हीरोइनों वाली अदा, जमकर थिरकीं वायरल गर्ल

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब फिल्मों में आने वाली हैं। इसकी तैयारी में वो जोर-शोर से लगी हुई हैं। पहली फिल्म हाथ लगने के बाद से ही मोनालिसा के तेवर बदल गए हैं। उनकी चाल-ढाल, तौर-तरीके और स्टाइल में अब तब्दीली आ गई है। वो अपने अंदाज से लोगों को कायल कर रही हैं। वायरल होने के बाद मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। रुद्राक्ष और मोतियों की माला बोचकर महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की किस्मत को चार-चांद लग गए हैं। अपनी खूबसूरती और नीली आंखों के चलते फर्श से अर्श पहुंचीं मोनालिसा अब तरक्की की राह पर हैं। महाकुंभ से भले ही वो परेशान होकर और अपना रोजगार खोकर घर लौटी थीं, लेकिन अब उनके हाथ निर्देशक सनोज कुमार की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ लगी है।

बदल गया मोनालिसा का रूप

फिल्म में आने से पहले ही मोनालिसा का अंदाज बदल गया है। वो ग्लैमरस हो गई हैं और डीवा की तरह ही सज-धज कर रहने लगी हैं। उन्होंने फिल्मों में आने के लिए खुद को ग्रूम करना शुरू कर दिया है। उनका रूप-रंग अब पूरी तरह बदल गया और वो पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगी हैं। पढ़ाई-लिखाई करने से लेकर एक्टिंग सीखने में वो लगी हुई हैं। इसी बीच वो कई इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों वो केरल के एक ज्वेलरी लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं और इसके बाद अब वो नेपाल पहुंच गई हैं। मोनालिसा नेपाल में भी धूम मचा रही हैं। उनका ग्लैमरस अवतार विदेशी मंच पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

नेपाल में दिखाईं अदाएं

महाशिवरात्री के मौके पर मोनालिसा भोसले नेपाल गई थीं। जहां उन्होंने एक इवेंट अटेंड किया। यहां भी उन्हें सनोज कुमार ही लेकर पहुंचे थे। इस दौरान वो ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने काफी स्टाइलिश आउटफिट में अदाएं दिखाईं। इतना ही नहीं वो जमकर थिरकती नजर आईं। विदेशी मंच पर ये उनकी पहली डांस परफॉर्मेंस थीं। उन्होंने कमाल का डांस किया, जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। उनकी लटके-झटके बिल्कुल गाने की बीट और बोल के हिसाब से थे। मोनालिसा का ये अंदाज पहली बार देखने को मिला और देखने वाले देखते रह गए। हमेशा शर्माने वाली मोनालिसा इस बार काफी कॉनफिडेंट नजर आईं।

लोगों का रिएक्शन

मोनालिसा के इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं। मोनालिसा के एक चाहने वाले ने लिखा, ‘ये मोनालिसा का अब तक सबसे अच्छा लुक है।’ एक और शख्स ने कमेंट में लिखा, ‘फोटोजेनिक चेहरा है, इसे देखकर पुरानी हीरोइन याद आती है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘खूबसूरत लड़की, ऐश्वर्या राय जैसी लग रही है।’ कई लोगों ने मोनालिसा की काफी तारीफ की। बता दें, मोनालिसा भोसले मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। अब फिल्म का ऑफर मिलने के बाद उन्हें कई इवेंट्स में भी जाने का मौका मिल रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षकों की लापरवाही उजागर: परिभ्रमण पर ले गए छात्रों को रास्ते में छोड़ लौटे, पुलिस की मदद से पहुंचे गंतव्य तक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिजली बिल बकायेदारों पर कड़ा एक्शन: डिफॉल्टरों का कटेगा कनेक्शन, वसूली के लिए तय हुई डेडलाइन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *