बाहुबली सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा कोटा में गिरफ्तार, कार से जा रहा था गोआ

पूर्व सांसद स्व. मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को उसके दो साथियों के साथ राजस्थान के कोटा में रामगंजमंडी थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। राजस्थान में ओसामा की गिरफ्तारी की सूचना के बाद सीवान में चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, रामगंजमंडी के सीआई मनोज कुमार ने बताया कि ओसामा शहाब दो साथियों के साथ कार से शहर में घूम रहा था।

संदिग्ध मानते हुए उनसे पूछताछ की गई। बाद में ओसामा व उसके साथी शेफ और वसीम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि तीनों कार से गोवा जा रहे थे। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *