मोहन भागवत कल 5 दिन के दौरे पर बिहार आएंगे

पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत बुधवार को पांच दिवसीय प्रवास पर बिहार आएंगे।आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार के अनुसार, संघ प्रमुख पांच मार्च को पटना पहुंचेंगे। पटना में वे संघ के पूर्व विभाग संघचालक एवं विश्व संवाद केंद्र के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत श्रीप्रकाश नारायण सिंह उपाख्य छोटे बाबू के घर जाएंगे। उनके परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद वे पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे।

रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में करेंगे। छह मार्च की सुबह वीरपुर सुपौल जाएंगे। वहां विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। नौ को ही नागपुर जाएंगे। संघ प्रमुख का इस साल यह पहला बिहार दौरा है। इस साल बिहार में चुनाव होंगे। ऐसे में उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *